कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक

सिमराही. 26 जुलाई को रालोसपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मेहता चिकित्सालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. पार्टी के जिला संयोजक डॉ सुरेश प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष राम किशोर मेहता ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम […]

सिमराही. 26 जुलाई को रालोसपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मेहता चिकित्सालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. पार्टी के जिला संयोजक डॉ सुरेश प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष राम किशोर मेहता ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु गांव-टोले में जाकर लोगों से सम्मेलन आने हेतु अनुरोध करने की अपील की. श्री मेहता ने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा के अलावा कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर प्रो विलास यादव, राम विलास मेहता, उपेंद्र प्रसाद मेहता, विजय कुमार यादव, पप्पू कुमार कुशवाहा, प्रकाश चंद्र मेहता, सूर्य नारायण मेहता, नागेश्वर मेहता, अशोक मेहता, घोघन राम, महावीर राम, मनोज कुमार साह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >