पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची में गड़बड़ी

राघोपुर : पैक्स चुनाव को लेकर बन रहे मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चंपानगर पंचायत के दर्जनों लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया. साथ ही बीडीओ से मिलकर आपत्ति भी दर्ज कराया. आक्रोशित लोगों ने बताया कि कुल 340 लोगों ने पैक्स सदस्यता हेतु मार्च 2019 में ही ऑनलाइन […]

राघोपुर : पैक्स चुनाव को लेकर बन रहे मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चंपानगर पंचायत के दर्जनों लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया. साथ ही बीडीओ से मिलकर आपत्ति भी दर्ज कराया. आक्रोशित लोगों ने बताया कि कुल 340 लोगों ने पैक्स सदस्यता हेतु मार्च 2019 में ही ऑनलाइन आवेदन किया था.

लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आवेदनों को अप्रूव नहीं किया गया. जिसके कारण उनलोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं आ सका है. आक्रोशित लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी उनलोगों ने डीसीओ को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया था.
जिसमें उनलोगों ने बीसीओ राघोपुर और चंपानगर पैक्स के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए आपसी मिलीभगत से वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. बावजूद इसके कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इससे नाराज आवेदकों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया.मामले के बाबत बीडीओ सुभाष कुमार ने बताया कि दो दिनों तक दावा और आपत्ति का आवेदन लिया गया.
इसी के तहत इनलोगों से आवेदन ले लिया गया. आवेदनों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं बीसीओ नंदलाल राम ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि पिछले चुनाव में कुल 1915 वोटर था तथा इस बार नये नामों को जोड़े जाने के बाद कुल वोटरों की संख्या 2333 हुई है. कहां गड़बड़ी है देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >