सीवान के मोनू मौत मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Siwan Current Death: सीवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में करेंट लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता में बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Siwan Current Death: सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के उजेना गांव में करेंट लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी पंकज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को उजेना स्थित होतीक राय इंटर कॉलेज में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा. पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने दी जानकारी

मंगलवार शाम लकड़ी नबीगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

एसडीपीओ ने बताया कि कार्रवाई में लकड़ी नबीगंज थानाध्यक्ष सविता कुमारी, अनुसंधानकर्ता विजयंत कुमार सिंह, प्रशिक्षु दरोगा सोनल कुमारी और एसआई हिमांशु पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस की टीम अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

3 जुलाई को करेंट लगने से हुई थी युवक की मौत

गौरतलब है कि 3 जुलाई को उजेना गांव निवासी भारत मांझी के 20 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार की करेंट लगने से मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक के पिता ने बसौली पंचायत के पूर्व मुखिया जोगिंदर यादव, उनके पुत्र पंकज कुमार यादव समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: वैशाली के टॉप-10 अपराधी समेत दो गिरफ्तार, देसी कारबाइन और कट्टा बरामद



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj kumar

Published by: Vivek Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >