घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, सीवान में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Youth Arrested with Pistol : सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ लिया गया,

Youth Arrested with Pistol : (रंजीत कुमार यादव) सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ लिया गया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

Siwan News : घर में घुसकर महिला को दी धमकी

पीड़िता तसरीफन बीबी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने घर में सो रही थीं. इसी दौरान गांव का ही इरफान अली घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और सीढ़ी के रास्ते ऊपर पहुंच गया.

बेटी से मिलने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि युवक ने महिला की बेटी से प्रेम संबंध की बात कहते हुए मिलने-जुलने से रोकने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. युवक की हरकत से घर में दहशत का माहौल बन गया.

पिस्टल निकालकर महिला को गोली मारने की दी धमकी

महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों को देखकर युवक ने कथित तौर पर कमर से पिस्टल निकाल ली और किसी के नजदीक आने पर महिला को गोली मारने की धमकी देने लगा. इससे कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, हथियार सहित दबोचा

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को चारों तरफ से घेर लिया. काफी मशक्कत के बाद उसे पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ लिया गया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

Bihar News : पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेते हुए हथियार और कारतूस जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार युवक को गुरुवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया.

Also Read : वैशाली में सड़क पर कचरा का अंबार, महुआ नगर परिषद वार्ड 20 में पड़े कचरे और बदबू से राहगीर परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >