सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

मुफ्फसिल थाने के श्यामपुर एवं जीरादेई के बीच मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घायल मैरवा निवासी कौशर अली है.घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बाइक से मैरवा की तरफ से आ रहा था.रास्ते में पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी.

प्रतिनिधि,सीवान.मुफ्फसिल थाने के श्यामपुर एवं जीरादेई के बीच मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घायल मैरवा निवासी कौशर अली है.घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बाइक से मैरवा की तरफ से आ रहा था.रास्ते में पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी.पुलिस को चकमा देकर भागने के क्रम में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं थैले में रखा शराब चारों तरफ बिखर गया. स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.घटनास्थल से सिर्फ बाइक मिली है.मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि इस प्रकार की घटना में दुर्घटना के बाद लोग शराब को उठा ले जाते हैं.पुलिस जांच कर रही है कि बाइक कहीं चोरी का तो नहीं है.घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. करेंट लगने से युवक हुआ जख्मी प्रतिनिधि,सीवान. मुफ्फसिल थाने के झुनापुर मियां टोली में मंगलवार की सुबह में करेंट लगने युवक मोनू जख्मी है.घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि घायल युवक अपने घर में बिजली का काम कर रहा था.इसी दौरान करेंट लगने से मोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया.परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >