सीवान : पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली 53 वर्षीय महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान गई जान

Siwan Woman Dies of Snakebite : सीवान के भगवानपुर हाट में एक दुखद घटना में 53 वर्षीय महिला कलावती देवी की सर्पदंश से मौत हो गई. वह सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से बाहर निकली थीं. उनके परिवार में पांच बेटे और चार बेटियां हैं.

Siwan Woman Dies of Snakebite : सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड के भगवानपुर हाट गांव के डीह पर शुक्रवार अहले सुबह सर्पदंश से 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान योगेंद्र महतो की पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से बाहर निकली महिला का पैर दरवाजे पर बैठे सांप पर पड़ गया, जिसके बाद सांप ने उन्हें डस लिया.

सुबह चार बजे घर से निकली थीं कलावती देवी

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे कलावती देवी घर का मुख्य दरवाजा खोलकर पूजा के लिए फूल तोड़ने बाहर निकली थीं. इसी दौरान दरवाजे के पास बैठे जहरीले सांप पर उनका पैर पड़ गया. सांप के डंसते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी.

गंभीर हालत में अस्पताल ले गए परिजन

सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर हाट लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन कलावती देवी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद गांव का माहौल भी गमगीन हो गया.

पांच बेटों और चार बेटियों को पीछे छोड़ गईं

कलावती देवी अपने पीछे पांच पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गई हैं. परिजनों के अनुसार, तीन पुत्रियों और दो पुत्रों की शादी हो चुकी है. वहीं, दो पुत्र और एक पुत्री अभी अविवाहित हैं. परिवार में अचानक हुई इस मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में मातम का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मृतका के घर पहुंचने लगे. परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. वहीं, कलावती देवी की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Also Read : सीवान पुलिस ने 21 साल पुराने शराब मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >