सीवान के मैरवा में सांप के डसने से महिला की मौत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

सीवान के मैरवा धाम में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ विषैले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. घर के पीछे उगी झाड़ियों के कारण बना खतरा अब लोगों के लिए चिंता का विषय है. इस घटना ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित रहने के उपाय खोजने पर मजबूर कर दिया है.

Siwan News: मैरवा धाम के दरौली मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर विषैले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

मृतका की पहचान मैरवा धाम निवासी राजेश गोंड की पत्नी विद्यावती देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि विद्यावती देवी करकट के मकान में रहती थीं. उनके घर के पीछे काफी मात्रा में झाड़-झंखाड़ उगा हुआ है.

परिजनों के अनुसार, सोमवार की दोपहर विद्यावती देवी घर में सो रही थीं. इसी दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

झाड़ियों की सफाई नहीं होने से बना रहता है खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों के आसपास झाड़-झंखाड़ की सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में अक्सर सांप निकलने की आशंका बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से आसपास के इलाकों में साफ-सफाई कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >