सीवान: वीवी गिरी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, आपसी भाईचारे का लिया संकल्प

वीवी गिरी विश्वविद्यालय, दरौंदा में शिक्षक दिवस के अवसर पर केक काटकर शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने राष्ट्र निर्माण पर चर्चा की।

Siwan News : वीवी गिरी विश्वविद्यालय, चिंतामनपुर दरौंदा में शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को शिक्षकों के सम्मान, आपसी स्नेह, सौहार्द और भाईचारे की भावना को लेकर विशेष समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. कौशल कुमार गिरि ने केक काटकर किया. समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत कड़ी

समारोह को संबोधित करते हुए चांसलर डॉ. कौशल कुमार गिरि ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के भविष्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण होता है.

शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना

चांसलर ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण व योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने में सहायक होती है. सभी शिक्षकों से इसी भावना के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया.

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

कुलपति डॉ. मनोज कुमारवी ने भी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया.

शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

समारोह के दौरान शिक्षकों ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने अनुभव साझा किये. साथ ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. केक काटने के बाद सभी ने आपसी स्नेह और भाईचारे के साथ समारोह का आनंद लिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साह और उल्लास से भरा रहा.

अतिथियों का किया गया स्वागत

आगत अतिथियों का स्वागत रजिस्ट्रार करनाल कामेश कुमार ने किया. इस अवसर पर डॉ. अब्दुल्ला, डॉ. देवऋषि और शिक्षक नेता डॉ. गणेश प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे. समारोह के अंत में केक वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

शिक्षक दिवस पर केक काट मनाई गई शिक्षक दिवस | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >