बिहार में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां! ऑर्केस्ट्रा में शराब की बोतल संग युवक के ठुमके का वीडियो वायरल

Viral Video: सिवान में शराबबंदी के बावजूद खुलेआम शराबखोरी का एक और मामला सामने आया है. एक बारात समारोह में युवक शराब की बोतल हाथ में लेकर बार बालाओं संग ठुमके लगाता दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पीने और उसकी तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. ताजा मामला सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां एक बारात समारोह में शराब की बोतल हाथ में लेकर युवक बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह घटना गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के शंभूसरेया गांव से आई बारात का बताया जा रहा है, जो जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव पहुंची थी. वहां आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में एक युवक रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब की बोतल लेकर डांस करता दिखा.

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो सामने आने के बाद महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि शराब पीते और डांस करते लोगों की पहचान की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Also Read: ‘सरेंडर कर दो वरना गोली मार देंगे’, पटना गैंगवार पर 5 घंटे तक चले ऑपरेशन की पूरी कहानी पढ़िए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >