मैरवा के छह निजी अस्पतालों से स्पष्टीकरण

मैरवा प्रखंड में संचालित छह निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है. गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बाद विवेक रंजन मैत्रेय ने संबंधित संचालकों से 15 दिनों के भीतर जवाब -तलब किया है. स्पष्ट कर दिया गया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी.

प्रतिनिधि,सीवान. मैरवा प्रखंड में संचालित छह निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है. गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बाद विवेक रंजन मैत्रेय ने संबंधित संचालकों से 15 दिनों के भीतर जवाब -तलब किया है. स्पष्ट कर दिया गया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी. सदर अनुमंडल पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट में कई खामियां उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. जांच के बाद एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील भी किया जा चुका है. अब अन्य संस्थानों से भी विस्तृत दस्तावेज मांगे गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे कानूनी मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं या नहीं. नोटिस की जद में ये संस्थान- प्रशासन की कार्रवाई की जद में श्री राधे डायग्नोस्टिक सेंटर, मां शारदा हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल, मां मंजू हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल और बिहार जांच घर शामिल हैं. इन सभी से 15 प्रकार के अनिवार्य दस्तावेजों की मूल एवं सत्यापित प्रति मांगी गई है. डीएम के आदेश में कहा है कि चिकित्सकों का वैध निबंधन, डिग्री प्रमाण-पत्र, नियुक्ति पत्र, वेतन विवरण, पुलिस सत्यापन, अग्नि सुरक्षा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अनुबंध, भवन स्वीकृति योजना सहित अन्य सभी वैधानिक कागजात प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. सील परिसर खोलने पर भी निगरानी- यदि आवश्यक दस्तावेज सील परिसर के भीतर हैं, तो 24 घंटे पूर्व अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को सूचना देकर ही परिसर खोला जाएगा. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी और दस्तावेज लेने के बाद संस्थान को पुनः सील कर दिया जाएगा. जिला प्रशासन ने कहा है कि दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही यह तय होगा कि संबंधित संस्थान सील रहेगा या संचालन की अनुमति दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >