भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती पर जोर

भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल थे.

प्रतिनिधि, सीवान. भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल थे. शिविर में राजू भंडारी ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया. सांसद सीग्रीवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है.उन्होंने कहा कि विकास की गति को और तेज करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है. प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया.वहीं भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने प्रकाश डाला.प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहनी ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से प्रशिक्षित नेता अपने-अपने मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी. कार्यपद्धति, सोशल मीडिया और डिजिटल एप पर प्रशिक्षण- भाजपा की कार्यपद्धति पर रणधीर नंदन ने विस्तार से जानकारी दी. सोशल मीडिया, एआइ, नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर डॉ. मुकुल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिजिटल माध्यमों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला.भाजपा के कार्य विस्तार विषय पर आनंद पाठक ने संगठन के बूथ स्तर तक मजबूती की रणनीति बताई. कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित- कार्यक्रम में सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, रंजीत प्रसाद, संदीप कुमार गिरी उर्फ मंटू गिरी, रंजीत कुमार सिंह, उमेश तिवारी, जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, संजय पाण्डेय, बेदप्रकाश उपाध्याय एवं बिनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >