सीवान में वेंडिंग जोन निर्माण का प्रस्ताव

.शहर को जाम, जलजमाव और कचरा संकट से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में नगर परिषद ने व्यापक पहल की है.जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रैय के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने विभिन्न विकासात्मक एवं जन उपयोगी योजनाओं का समेकित प्रस्ताव तैयार किया है. जिसे बोर्ड व सशक्त स्थायी समिति की बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जाएगा. नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने सभापति को पत्र भेजकर शीघ्र बैठक तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया है .

प्रतिनिधि सीवान.शहर को जाम, जलजमाव और कचरा संकट से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में नगर परिषद ने व्यापक पहल की है.जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रैय के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने विभिन्न विकासात्मक एवं जन उपयोगी योजनाओं का समेकित प्रस्ताव तैयार किया है. जिसे बोर्ड व सशक्त स्थायी समिति की बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जाएगा. नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने सभापति को पत्र भेजकर शीघ्र बैठक तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया है . नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने तथा इसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कराने का प्रस्ताव रखा गया है. साथ ही शहर के समग्र और वैज्ञानिक विकास के लिए एरियल फोटोग्राफी व लिडार सर्वे कराने की योजना है. जिससे सड़कों, नालों और सार्वजनिक स्थलों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर भविष्य की योजनाएं बनाई जा सकें.नाला सर्वे का डीपीआर तैयार कराने और बरसात से पूर्व सभी नालों की विशेष सफाई पर भी बैठक में विचार होगा, सफाई व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न मशीनों एवं उपस्करों की खरीद का प्रस्ताव शामिल है.डस्टबीन खाली करने हेतु विशेष मशीन क्रय, नाला सफाई के लिए जेसीबी की व्यवस्था तथा शहर की नियमित सफाई के लिए उन्नत उपकरण खरीदने पर चर्चा होगी. ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए कचरा ट्रांसफर स्टेशन निर्माण हेतु जमीन लीज पर लेने तथा उसकी घेराबंदी कराने का प्रस्ताव भी सूची में है. मुक्ति रथ क्रय करने तथा मुक्तिधाम के दर निर्धारण का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है .जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी को सशक्त बनाने के लिए सिम बेस्ड मीटर लगाने पर विचार होगा.शहर में अव्यवस्थित ढंग से हो रहे फुटपाथ व्यवसाय को व्यवस्थित करने के लिए वेंडिंग जोन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है. इसके अलावा आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या से निपटने हेतु कैटल कैचर और डॉग कैचर वाहन खरीदने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन क्रय करने का प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडा में शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >