सीवान में होगा तिलापिया मछली का उत्पादन

मछली पालन के क्षेत्र में जिला लगातार तरक्की कर रहा है. जिले में पहली बार 45 एकड़ क्षेत्र में तिलापिया मछली का उत्पादन शुरू होने जा रहा है. जिससे मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नयी पहल मानी जा रही है. इस योजना के तहत 15 चयनित मछली पालकों को 100 फीसदी अनुदान पर उच्च गुणवत्ता वाला तिलापिया अंगुलिका बीज उपलब्ध कराया जायेगा.

सीवान. मछली पालन के क्षेत्र में जिला लगातार तरक्की कर रहा है. जिले में पहली बार 45 एकड़ क्षेत्र में तिलापिया मछली का उत्पादन शुरू होने जा रहा है. जिससे मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नयी पहल मानी जा रही है. इस योजना के तहत 15 चयनित मछली पालकों को 100 फीसदी अनुदान पर उच्च गुणवत्ता वाला तिलापिया अंगुलिका बीज उपलब्ध कराया जायेगा. खास बात यह है कि बीज उत्तराखंड से मंगाया जायेगा. जहां से प्रमाणित और उन्नत नस्ल की तिलापिया उपलब्ध होती है. इसका वजन करीब 50 से 60 ग्राम होगा. अब तक यह मछली मुख्य रूप से ठंडे प्रदेशों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रबंधन के सहारे इसे स्थानीय जलवायु में भी सफलतापूर्वक उत्पादन के लिये तैयार किया जा रहा है. मत्स्य विभाग का मानना है कि इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और जिले में मत्स्य उत्पादन का दायरा भी विस्तृत होगा. यह पहल न केवल रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी बल्कि जिले को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में नयी पहचान भी दिला सकती है. प्रति एकड़ तालाब के लिये 8000 बीज मिलेगा मुफ्त प्रति एकड़ तालाब के लिये करीब 8000 बीज तिलापिया मछली का मुफ्त दिया जायेगा. चयनित किसानों को पहले पटना में प्रशिक्षण भी विभाग के तरफ से दिलाया जायेगा. इसका ग्रोथ बहुत तेजी से चार से पांच माह के अंदर हो जाता है. जिसका वजन करीब 800 ग्राम से एक किलो तक होती है. कम समय में तैयार होने के कारण एक वर्ष में दो बार उत्पादन किया जा सकता है. जिससे अच्छी आमदनी होगी.अच्छी बात यह भी है कि इस मछली में बीमारियां न के बराबर होती है. बताया जाता है कि तिलापिया सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिये भी बेहद गुणकारी है.इसमें हाइ क्वालिटी प्रोटीन और कैलोरी कम होती है. जो वजन कम करने और मांसपेशियां मजबूत करने में मदद करती है.इससे कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है ,जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है. इन मत्स्य पालकों का हुआ चयन- जिले में पहली बार शुरू हो रहे तिलापिया मछली उत्पादन कार्यक्रम के तहत 15 मत्स्य पालकों का चयन किया गया है.चयनित किसानों में गोरेयाकोठी प्रखंड के दुधरा निवासी अनिश कुमार, सुरेश प्रसाद और संजय साह शामिल हैं.बसंतपुर प्रखंड के श्यामपुर निवासी प्रेमशंकर प्रसाद, भगवानपुरहाट के महम्मदपुर निवासी मनोज सहनी तथा पचरूखी प्रखंड के पिपरा निवासी अजीत कुमार को भी इस योजना में शामिल किया गया है. बड़हरिया प्रखंड के रोहरा खुर्द निवासी शक्ति सिन्हा आदर्श का भी चयन हुआ है. बसंतपुर प्रखंड के बैजु बरहोगा निवासी राम बालक महतो, संजय कुमार महतो, जीतेंद्र महतो, विनय कुमार महतो, बगही के सुबास महतो, राजू सहनी, बगहा निवासी रवि राज और श्रवण कुमार भी सूची में शामिल हैं. बोले जिला मत्स्य पदाधिकारी- तिलापिया उत्पादन योजना जिले में मत्स्य क्रांति की दिशा में अहम कदम है. 15 चयनित किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान पर गुणवत्तायुक्त बीज और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि उत्पादन बढ़े और उनकी आय में ठोस वृद्धि हो सके. चंदन कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सीवान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >