प्रतिनिधि,गुठनी. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में शुक्रवार की दोपहर पंचायत समिति की बैठक प्रमुख विंध्यवासनी नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सरकार के नीतियों को लेकर बीपीआरओ कुमार कार्तिकेय ने पक्ष रखा.पंचायत समिति सदस्य बिनीत नाथ तिवारी द्वारा राजस्व विभाग द्वारा वसूली का मुद्दा पुरजोर तरीके से सदन में उठाया. उन्होंने दाखिल-ख़ारिज व परिमार्जन में मनमानी,प्राइवेट युवकों को रखकर वसूली करवाने,जमाबंदी पंजी में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया.इस दौरान सदस्यों ने नाराजगी जतायी. राशन कार्ड में बड़ी संख्या में नाम कटने को लेकर सदस्यों ने आपत्ति जतायी. बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण, सेविका सहायिका के रिक्त पदों को पूर्ण करने औऱ सेविकाओं द्वारा अनियमितता पर चर्चा किया गया. इसके बाद अस्पताल में रैबीज की सुई औऱ सांप काटने वाली सुई कि उपलब्धता पर चर्चा किया गया. साथ ही क़ृषि विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों से जुडे़ सवालों का संबंधित पदाधिकारियों ने जबाब भी दिया. बैठक की शुरुआत में मुखिया अमित चतुर्वेदी, विजय सिंह, ललन राय ने शिक्षा विभाग में व्याप्त गड़बड़ी पर सवाल उठाया. जिसपर बीइओ दीपक कुमार ने उनको इसकी जानकारी दिया. वहीं सोहगरा पंचायत के मुखिया रणजीत कुशवाहा ने जॉब कार्ड खोलने के नाम पर पीआरएस द्वारा वसुली का आरोप लगाया गया.बैठक में आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास विभाग से संबंधित सवाल पूछे गए. बैठक में आधा दर्जन से अधिक सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ, राजस्व, बिजली से संबंधित मामले को लेकर सदन में चर्चा किया. बैठक में बीडीओ नवनीत नमन, राजस्व अधिकारी संगीता कुमारी, एमओआइसी डॉ शब्बीर अख्तर, बीसीओ चिंतेश बैठा, मनरेगा पीओ ज्योति सिंह, सीडीपीओ फिरदौस शेख, बीपीएम सुजीत कुमार समेत लगभग सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. वहीं जनप्रतिनिधियों में बीडीसी बिनीत तिवारी, भीम यादव, बाल्मिकी राम, मुखिया ललन राय, विजय सिंह, रणजीत कुशवाहा, अमित चतुर्वेदी, श्री निवास गुप्ता, नयनपति देवी समेत लगभग सभी जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.
पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की मनमानी पर हंगामा
प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में शुक्रवार की दोपहर पंचायत समिति की बैठक प्रमुख विंध्यवासनी नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सरकार के नीतियों को लेकर बीपीआरओ कुमार कार्तिकेय ने पक्ष रखा.पंचायत समिति सदस्य बिनीत नाथ तिवारी द्वारा राजस्व विभाग द्वारा वसूली का मुद्दा पुरजोर तरीके से सदन में उठाया. उन्होंने दाखिल-ख़ारिज व परिमार्जन में मनमानी,प्राइवेट युवकों को रखकर वसूली करवाने,जमाबंदी पंजी में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया.इस दौरान सदस्यों ने नाराजगी जतायी.
