गोरखपुर-पटना एक्सप्रेस में मोबाइल उड़ाकर भाग रहे थे दो युवक, सीवान जंक्शन पर ऐसे दबोचे गए

Siwan Junction : सीवान जंक्शन पर चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले दो शातिर युवक रेल थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Siwan Junction : सीवान जंक्शन पर चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर युवकों को रेल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गोरखपुर-पटना एक्सप्रेस में हुई वारदात

रेल थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी सद्दाम कुमार राम 5 अगस्त की सुबह गोरखपुर-पटना एक्सप्रेस से सीवान आ रहे थे. सुबह करीब 7:30 बजे ट्रेन के सीवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंचने के दौरान उन्हें अपनी जेब से मोबाइल गायब होने का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और आसपास मौजूद यात्रियों तथा पुलिसकर्मियों को सूचना दी.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

पुलिस और आरपीएफ ने तुरंत की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई. प्लेटफॉर्म पर भाग रहे दो संदिग्ध युवकों को घेरकर पकड़ लिया गया. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सद्दाम कुमार और मो. फैजुल बताया. तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी पहचान पीड़ित यात्री ने अपने मोबाइल के रूप में की.

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे. अब रेल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और पूर्व में हुई अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका रही है या नहीं.

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

रेल थाना प्रभारी विकास कुमार आजाद ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल पुलिस या आरपीएफ को दें.

Also Read : सीवान में अपने ही वार्ड की समस्या लेकर पोर्टल पहुंचीं वार्ड पार्षद, नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >