सीवान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, गोरेयाकोठी पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा, कट्टा और तीन बाइक जब्त

गोरेयाकोठी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को दबोचा. गिरफ्तार युवकों के पास से हथियार और चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं.

Siwan News: सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी कट्टा, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की है. दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिरसई मीठा मोड़ से पश्चिम रामजानकी पथ पर कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी.

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया टोला निवासी राजन कुमार राम और अभिषेक कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है.

देसी कट्टा, चाकू और तीन बाइक बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी कट्टा, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की. बरामद हथियार और वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है.

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

गोरेयाकोठी थाना में दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपित किस वारदात की तैयारी कर रहे थे और उनके फरार साथियों की क्या भूमिका है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >