सीवान में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट कर खेत में फेंका, दो पर प्राथमिकी

दरौंदा थाना क्षेत्र में मनचलों ने एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और खेत में फेंक दिया गया. मामले में दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Siwan News: दरौंदा थाना क्षेत्र के रानीबाड़ी के दक्षिण मठिया से एक किशोरी को दुष्कर्म की नीयत से मनचलो ने अगवा कर लिया. दुष्कर्म करने में असफल होने पर किशोरी को मारपीट कर खेत में फेक कर भाग निकले. मामला 17 जुलाई की है. इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर सवान विग्रह गांव निवासी व वर्तमान में अपने मामा के घर जलालपुर में रहने वाला आयुष कुमार सिंह एवं उसके दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

उन्होंने अपने दिए आवेदन में कहा है कि मेरी लड़की घर पर थी. तब तक उक्त लड़कों ने फोन कर के द्वार पर बुलाया. मेरी लड़की जैसे ही द्वार पर आई उक्त दोनों ने अगवा कर के जलालपुर लेकर चले गए. उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे.

उसके चिल्लाने पर लोगों की आने की भनक पाकर उसे मारपीट कर घायल करके खेत में फेंक दिया. इसकी जानकारी जब मेरी छोटी बच्चियों को हुई तो जाकर जख्मी हालत में उसे घर लाई एवं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravindra Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >