भगवानपुर बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, इंटर कॉलेज के छात्रों ने लगाए देशभक्ति के जयकारे

एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, भगवानपुर हाट के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में देशभक्ति के नारे और महान नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश फैलाया.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, भगवानपुर हाट के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और देशभक्ति के माहौल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश दिया. यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ-साथ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर (जय भीम) सहित देश के सभी महान महापुरुषों के सम्मान में भी जयकारे लगाए गए.

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू हुई. इसके बाद छात्र-छात्राएं शिक्षकों के नेतृत्व में भगवानपुर हाट बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. वहां से पुनः निर्धारित मार्ग से होते हुए यात्रा विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई.

सीवान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला. पूरे रास्ते तिरंगा लहराते हुए वे लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाते रहे. बाजार में मौजूद लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

फोटो :तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र छात्राएं व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गौरव, स्वाभिमान और देश के वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक लाल बाबू कुमार, राहुल कुमार, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार, अनिल कुमार, सुशील कुमार, संदीप कुमार, सतीश कुमार तथा शिक्षिकाएं पूनम यादव और मिनू कुमारी सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें : शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >