सीवान: गुठनी के सोनहुला पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, 1 सितंबर को होगा मतदान

सीवान के गुठनी प्रखंड में सोनहुला पैक्स चुनाव की घोषणा हो गई है. नामांकन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगी, जबकि मतदान 1 सितंबर को होगा. चुनावी अधिसूचना जारी होने से प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं.

सीवान: गुठनी प्रखंड के सोनहुला पैक्स चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी.

5 से 20 अगस्त तक मिलेगा नामांकन पत्र

बीडीओ ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे. अध्यक्ष पद के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी चुनाव लड़ सकेंगे.

प्रबंधकारिणी सदस्य की सीटों का हुआ निर्धारण

सोनहुला पैक्स चुनाव में प्रबंधकारिणी सदस्य के लिए अलग-अलग वर्गों में सीटों का आरक्षण तय किया गया है. सामान्य वर्ग के लिए 5 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें 2 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

वहीं पिछड़ा वर्ग के लिए 2 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिसमें एक सीट महिला के लिए आरक्षित है. अतिपिछड़ा वर्ग के लिए भी 2 सीटें हैं, जिनमें एक महिला के लिए आरक्षित है. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए 2 सीटें निर्धारित हैं, जिसमें एक सीट महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रहेगी.

19 और 20 अगस्त को होगा नामांकन

प्रशासन के अनुसार नामांकन 19 और 20 अगस्त को प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय एवं पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा. नामांकन पत्रों की जांच 21 और 22 अगस्त को होगी.

वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है.

1 सितंबर को मतदान, शाम को आएगा परिणाम

बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि सोनहुला पैक्स चुनाव के लिए मतदान 1 सितंबर को कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम को प्रखंड मुख्यालय में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >