सीवान में हथियार के बल पर मारपीट, पुलिस पहुंची तो बाइक छोड़ भागे आरोपी; कट्टा-कारतूस समेत मोबाइल बरामद

गुठनी के सोहगरा गांव में हथियार के बल पर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके से कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Siwan News : गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा गांव में शनिवार की देर रात हथियार के बल पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से रेसर बाइक, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस पहुंची तो अंधेरे में भाग निकले दोनों आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ सोहगरा गांव पहुंचे. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही बाइक सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आसपास के इलाके में उनकी तलाश की, लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे.

कट्टा-कारतूस और मोबाइल के साथ बाइक बरामद

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक रेसर बाइक, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन मिले. पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है. बरामद बाइक और अन्य सामान के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

राहगीरों से मारपीट और लूटपाट का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त आरोपी आए दिन राहगीरों और बाइक सवार लोगों के साथ मारपीट तथा लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की गश्ती और तत्परता के कारण कई बार आम लोगों के साथ होने वाली घटनाएं टल चुकी हैं. घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता भी देखी गयी.

आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फरार दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गयी है. उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >