सीवान में दो दिन से लापता था 23 वर्षीय युवक, कमरे से मिला क्षत-विक्षत शव, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

Siwan youth Suspicious death: सीवान के खुरमाबाद में लापता युवक बाबू हसन का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

सीवान अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan youth Suspicious death:
सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद मुहल्ले में एक 23 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक दो दिनों से लापता था. परिजनों ने स्मैक के नशे में हुए विवाद के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दो दिनों से था लापता

मृतक की पहचान खुरमाबाद तकिया निवासी अहमद अली के 23 वर्षीय पुत्र बाबू हसन के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बाबू हसन शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. जब उसका मोबाइल फोन भी बंद मिलने लगा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.

संदिग्ध हालात में मिला शव

शनिवार की देर रात स्थानीय लोगों ने खुरमाबाद मुहल्ले के एक एकांत मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी. इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. कमरे के अंदर बाबू हसन का शव पड़ा मिला. परिजनों का आरोप है कि शव की स्थिति बेहद संदिग्ध थी. मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और शरीर पर कई चोटों के निशान भी दिखाई दे रहे थे.

Siwan youth Suspicious death: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का कहना है कि बाबू हसन की मौत सामान्य नहीं लग रही है. शरीर पर चोटों के निशान और चेहरे की हालत को देखते हुए उन्होंने हत्या की आशंका जताई है. परिवार का आरोप है कि स्मैक के नशे में हुए किसी विवाद के बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है. उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

कमरे में लगा रहता था नशा करने वालों का जमावड़ा

स्थानीय लोगों का दावा है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वहां अक्सर नशा करने वालों का जमावड़ा लगता था. उनका कहना है कि खुरमाबाद इलाके में लंबे समय से स्मैक की बिक्री और सेवन की शिकायतें सामने आती रही हैं. लोगों का आरोप है कि कई बार ऐसी गतिविधियों की चर्चा होने के बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी. सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: siwan weather : 21 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्थानीय लोगों द्वारा स्मैक के नशे में हुए विवाद की बात सामने आई है. हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाबू हसन आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और घटना से पहले क्या गतिविधियां हुई थीं. पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है.

Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, सीवान में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >