: 11 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
11 जून को सीवान में भीषण गर्मी से राहत के आसार, बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना
सीवान जिले में 11 जून को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है.पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जतायी गयी है.हालांकि दिन के समय उमस और गर्मी का असर बना रहेगा.
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.दिन में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि शाम के समय बादल छाने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
विशेषज्ञों का कहना है कि जून के दूसरे सप्ताह में कई हिस्सों में बादल बढ़ने और वर्षा की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है.ऐसे में सीवान में भी मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल सकता है. गर्मी और उमस को देखते हुए लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गयी है.
मंदिरों में दर्शन
हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
