सीवान में देर से स्कूल पहुंचने पर शिक्षक से स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकरा के शिक्षक कुंदन कुमार वर्मा से विद्यालय में देर से पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति जांच में कई तिथियों में सुबह 7 बजे के बाद उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई. विभाग ने 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश दिया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Late School Arrival: विद्यालय में निर्धारित समय के बाद लगातार पहुंचने के मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकरा के शिक्षक कुंदन कुमार वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीवान सदर ने शिक्षक को 24 घंटे के अंदर अपना जवाब देने का निर्देश दिया है. निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को प्रतिवेदित करने की चेतावनी दी गयी है.

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति की हुई जांच

विभागीय पत्र के अनुसार, कार्यालय की ओर से शिक्षक की ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति की जांच की गयी. जांच के दौरान पाया गया कि शिक्षक ने कई तिथियों में सुबह सात बजे के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज की.

जिन तिथियों में निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज होने की बात सामने आयी है, उनमें 1, 3, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 27 और 29 अगस्त 2026 शामिल हैं.

समय पर नहीं पहुंचने से पढ़ाई प्रभावित

विभागीय पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों को विद्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद संबंधित तिथियों में शिक्षक द्वारा निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज की गयी.

पत्र में यह भी कहा गया है कि शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने के कारण छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ. विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षक से जवाब मांगा है.

24 घंटे में देना होगा स्पष्टीकरण

बीईओ ने शिक्षक के आचरण को स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता मानते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. शिक्षक से पूछा गया है कि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं की जाये.

निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में बिना सुरक्षा के टंकी में उतरना पड़ा भारी: जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 की मौत, 1 गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >