सीवान के शहीद सराय में शहीदों को नमन, पुष्पांजलि अर्पित कर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

सीवान के शहीद सराय स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का माहौल रहा. राष्ट्रीय युवा जन जागरण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया.

Naman to Martyrs: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सीवान नगर स्थित शहीद सराय स्मारक देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया. राष्ट्रीय युवा जन जागरण सेवा संस्थान के संयोजक देवेंद्र गुप्ता के संयोजन में पिछले दो दशक से शहीदों के सम्मान में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया.

सुबह करीब नौ बजे शहीद स्मारक परिसर में शहीद परिवारों के गणमान्य सदस्य और नगर के प्रबुद्ध नागरिक जुटे. उपस्थित लोगों ने शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया.

शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत : अभिषेक

रामदेव विचार मंच के जिला संयोजक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पूरे जिले के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गयी. उन्होंने शहीद सराय में लगातार भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन करने के लिए कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गुप्ता की सराहना की.

उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा. देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए.

शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देने का लें संकल्प : देवेंद्र

कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिन अमर शहीदों के सम्मान में लोग एकत्रित हुए हैं, वे उस समय युवा थे. देश के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्य की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया.

उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अमर शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाये. देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जरूरत पड़ने पर राष्ट्रहित में स्वयं को समर्पित करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा. इसी भावना से भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में योगदान दिया जा सकता है.

गगनभेदी नारों से गूंज उठा शहीद स्मारक

कार्यक्रम के दौरान पूरा शहीद सराय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, शहीद बच्चन प्रसाद अमर रहें, शहीद छठ्ठु गिरी अमर रहें और शहीद झगरू साह अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाये. इससे पूरा माहौल देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया.

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप, हरिहर आजाद, डॉ अमित कुमार, ज्ञान प्रकाश, मनोरंजन कुमार सिंह, अवध किशोर, लव कुमार, मुकेश कसेरा, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, संतोष केशरी, अमिताभ कुमार, रौशन जायसवाल, गुप्ता, गणेश अग्रवाल, राजेश वर्णवाल और टुनटुन कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >