Positive Lifestyle: महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में आयोजित वंदना सभा के दौरान विशेष रूप से पधारीं ब्रह्माकुमारी बहनों और सहयोगियों ने विद्यार्थियों को विश्वकल्याण, चरित्र निर्माण और नशामुक्ति का संदेश दिया. अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया.
दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई. इसके बाद ब्रह्माकुमारी पुष्पा प्रियदर्शिनी और बीके कृति ने क्रमशः चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.
उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया.
अतिथियों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
कार्यक्रम में बीके रविन्द्र किशोर तथा बीके अनिल भाई भी मौजूद रहे. अतिथि परिचय एवं स्वागत प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार ने कराया.
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया. उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इस तरह के प्रेरणादायी कार्यक्रमों को उपयोगी बताया.
आचार्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम के आयोजन में मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव, आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र, मुरली मनोहर मिश्र, सुमन, प्रीति, ज्योति साह, अमन कुमार पाण्डेय, सच्चिदानंद पांडेय सहित अन्य आचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण बना रहा. विद्यार्थियों ने अतिथियों के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
