सीवान में 10.64 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 28 पुड़ियों में मिला नशीला पदार्थ

सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.64 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Smack Seized Siwan: सराय थाना क्षेत्र के एसकेजी शुगर मिल रोड स्थित आरके धराना होटल के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 10.64 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मखदूम सराय माली टोला निवासी मो. शमशाद के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरके धराना होटल के पास एक व्यक्ति स्मैक छिपाकर उसकी बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया.

28 पुड़ियों में मिला 10.64 ग्राम स्मैक

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से सफेद कागज में रखी 28 पुड़ियां बरामद हुईं. इन पुड़ियों में कुल 10.64 ग्राम स्मैक पाया गया. पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सराय थाना पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद स्मैक कहां से लायी गयी थी और इसकी आपूर्ति में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >