सीवान में बड़ा हादसा, नगर पंचायत के ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

Siwan Road Accident: सीवान जिले के महाराजगंज में देर रात एक बड़ा हादला होते होते टल गया. जानकारी अनुसार नगर पंचायत का कचरा ढोने वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकरा गया.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan Road Accident:
सीवान जिले के महाराजगंज में देर रात एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. जानकारी अनुसार नगर पंचायत का कचरा ढोने वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन युवक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला.

क्या है पूरा मामला?

महाराजगंज थाना क्षेत्र के नखास चौक पर बीती रात नगर पंचायत का कचरा ढोने वाला ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से जा टकराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के समय बाइक सवार युवक मौके पर मौजूद था. बताया जा रहा है कि मोहन बाजार निवासी युवक अपनी बाइक खड़ी कर एक दुकान पर गया था. दुकान से लौटने के बाद जैसे ही वह बाइक पर बैठा, उसी दौरान तेज गति से आया नगर पंचायत का ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया. खतरा भांपते ही युवक बाइक से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई.

चालक पर लापरवाही का आरोप

हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत के वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल उठाए. घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

चालक के लाइसेंस पर क्यों उठ रहे सवाल?

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के कुछ वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं. घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस और उसकी योग्यता को लेकर भी सवाल उठाए. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. पुलिस ट्रैक्टर चालक, वाहन के दस्तावेज और घटना के कारणों की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Siwan news : जानें आज अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >