सीवान के यात्रियों को त्योहारों पर बड़ी राहत, ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए, सीवान से होकर ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच एक द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू की जा रही है. यह ट्रेन 18 फेरे लगाएगी और यात्रा को आसान बनाएगी.

Festival Special Train: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने सीवान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है. पूर्वोत्तर रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन सीवान और छपरा होकर 18 फेरे लगाएगी. ट्रेन के परिचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है.

1 अक्टूबर से शुरू होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रेल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर त्योहार विशेष ट्रेन 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को योग नगरी ऋषिकेश से चलेगी. ट्रेन ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:05 बजे सीवान तथा 8:15 बजे छपरा पहुंचेगी. इसके बाद सोनपुर और हाजीपुर होते हुए सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

वापसी में सोमवार और शुक्रवार को चलेगी ट्रेन

वापसी में 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश त्योहार विशेष ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे छपरा और 6:35 बजे सीवान पहुंचेगी. इसके बाद गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए अगले दिन सुबह 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी.

सीवान से होकर दोनों दिशाओं में चलेगी ट्रेन

ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए सीवान पहुंचेगी. वापसी में भी ट्रेन इसी मार्ग से चलेगी. त्योहारों के दौरान इस रूट पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

18 कोच के साथ चलेगी त्योहार स्पेशल

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे. इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के नौ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार और एसएलआर के दो कोच शामिल हैं.

रेल प्रशासन का यह कदम आगामी त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read : प्रभात खबर पत्रकार मारपीट मामला: शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद बोले मंत्री निशांत कुमार, दोषियों पर होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >