सीवान में फाइनेंस कर्मी नीतीश हत्याकांड में दो गिरफ्तार, नामजद आरोपित अब भी फरार

Finance worker murder: जीबी नगर में फाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार सिंह उर्फ पिकलु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, मामले के मुख्य नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस शूटर की तलाश में जुटी है.

Finance worker murder: जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक नहर के समीप फाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार सिंह उर्फ पिकलु सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, प्राथमिकी में नामजद मुख्य आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. हत्या के करीब 10 दिन बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

12 अगस्त को गोली मारकर की गयी थी हत्या

बताया जाता है कि 12 अगस्त को तरवारा गंडक नहर के समीप नीतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद मृतक के पिता के आवेदन पर जीबी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्राथमिकी में अंकित कुमार सिंह, रितिक कुमार सिंह और बाबूल सिंह को नामजद किया गया है. इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है. परिजनों ने हत्या के पीछे आपराधिक साजिश और पूर्व में धमकी दिये जाने का आरोप लगाया है.

लाइनर और हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए माधोपुर निवासी धनंजय कुमार और शत्रुघ्न तिवारी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, धनंजय कुमार ने लाइनर की भूमिका निभाते हुए नीतीश के सैलून से निकलने की सूचना अपराधियों तक पहुंचायी थी. वहीं, शत्रुघ्न तिवारी ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और हेलमेट उपलब्ध कराया था.

नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले में प्राथमिकी के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस का अनुसंधान अभी जारी है. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

शूटर तक पहुंचने में जुटी पुलिस

नीतीश हत्याकांड की जांच में पुलिस को शूटर के संबंध में अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस शूटर की पहचान और उसके संभावित ठिकानों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. हालांकि, शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हथियार और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सकेगा.

बोले थानाध्यक्ष

मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, जीबी नगर ने बताया कि हत्या मामले में अनुसंधान चल रहा है. शूटर सहित घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गयी है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >