Siwan News : कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर डीएम ने दिखाई सख्ती

Siwan News : फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर में डीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Siwan News (आनंद मिश्र) : बड़हरिया प्रखंड की कुड़वां पंचायत के पंचायत भवन कुड़वां में चल रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का जिलाधिकारी विवेकरंजन मैत्रेय ने मंगलवार की सुबह औचक निरीक्षण किया.इस दौरान चार कर्मी अनुपस्थित पाये गये. इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित पाए गए कर्मियों कृषि समंवयक सह प्रभारी पंचायत सचिव रिंकू रंजन मेहर, आवास सहायक समतेश्वर कुमार, किसान सलाहकार गोरख प्रसाद और विकास मित्र के खिलाफ कार्रवाई के तहत वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा.उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन में अनुपस्थित रहने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

किसानों के पंजीकरण कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

विदित हो कि डीएम विवेकरंजन मैत्रेय मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे किसान निबंधन शिविर में पहुंचे थे. उन्होंने सभी कर्मियों और अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि इ-केवाईसी और किसानों की डिजिटल फार्मर आइडी बनाने के कार्य में तेजी लायें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र किसान का पंजीकरण निःशुल्क हो और उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कोई बाधा न आए. इस मौके पर बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा आदि मौजूद थे.

Also Read : Siwan News : दरौंदा में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा-बाइक टक्कर में एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >