Siwan News : नव दिवसीय श्रीशिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Siwan News : सीवान में श्रीशिव शक्ति महायज्ञ की धूम, पूजा-अर्चना के लिए जुट रहे श्रद्धालु

Siwan News (रंजीत कुमार यादव) : प्रखंड क्षेत्र के सानी बगाही गांव में आयोजित नव दिवसीय श्रीशिव शक्ति महायज्ञ इन दिनों आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है. 17 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है.

श्रीशिव शक्ति महायज्ञ बना आस्था का केंद्र

महायज्ञ स्थल की विशेषता यह है कि यहां हाल ही में भगवान शिव का अत्यंत आकर्षक एवं भव्य मंदिर निर्माण कराया गया है. साथ ही यह स्थल सिद्ध संत बाल खंडी बाबा की तपोभूमि भी माना जाता है, जिसके कारण श्रद्धालुओं की आस्था और भी गहरी हो गई है. श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के साथ मंदिर में भगवान शिव का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे हैं.महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और आकर्षण के लिए भव्य मेले का आयोजन भी किया गया है. मेले में मीना बाजार, झूले, मिठाई और दैनिक उपयोग की विभिन्न दुकानों की सजावट की गई है. यहां आने वाले लोग पूजा के साथ-साथ खरीदारी और मनोरंजन का भी आनंद उठा रहे हैं, जिससे मेले का माहौल जीवंत बना हुआ है.

वैदिक मंत्रोच्चार और प्रवचनों से भक्तिमय हुआ माहौल

पूरे यज्ञ का संचालन सिद्ध संत श्याम सुंदर दास उर्फ जंगली बाबा की देखरेख में विधि-विधान से किया जा रहा है. वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के बीच वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है. वहीं, रात्रि में वृंदावन और मथुरा से आए प्रवचनकर्ताओं द्वारा धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं.साथ ही प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.इस महायज्ञ के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही है.आयोजन को सफल बनाने के लिए जागनारायण प्रसाद, अवधेश राय, प्रमोद कुमार, पिंटू कुशवाहा, हरेंद्र व्यास, अनिल कुमार, कवि जानार्धन जुगुनू, एसआई गुड्डू कुमार, मुन्ना यादव, आनंद सिंह और पप्पू यादव सहित कई लोग दिन-रात जुटे हुए हैं.महायज्ञ के चलते पूरे इलाके में भगवान शिव की महिमा का गुणगान हो रहा है और भक्ति का माहौल चरम पर है. ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Also Read : मन्नत पूरी होने पर उड़ाए जाते हैं कबूतर, आस्था का केंद्र है बेलौरी शीतला मंदिर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >