मैरवा में नशा मुक्ति संदेश को लेकर निकला विशाल जुलूस

Siwan News : मैरवा में व्यसन मुक्ति अभियान के तहत सहज राजयोग का कराया अभ्यास

Siwan News (राजन कुमार) : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को मैरवा में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए एक विशाल जागरूकता जुलूस निकाला गया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को नशे की घातक लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया.नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह जुलूस जब मझौली चौक पहुंचा तो वहां नशा मुक्ति पर आधारित एक विशेष नाटक का मंचन किया गया.

नशा मुक्ति अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया कि कैसे शराब, तंबाकू , स्मैक और अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से बर्बाद कर देता है. नाटक का संदेश सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचा और वहां मौजूद सैकड़ों लोग नशा छोड़ने के संकल्प लेते नजर आए.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि नशा केवल शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि मानसिक और वैचारिक समस्या भी है. संस्था द्वारा व्यसन मुक्ति अभियान’ के तहत सहज राजयोग का अभ्यास कराया जाता है. जो व्यक्ति की कंट्रोलिंग पावर को मजबूत करता है.

Also Read : मझवलिया गांव में बिजली नहीं रहने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >