सीवान रेल एसपी ने जीआरपी थाना में तैनात सिपाही को किया निलंबित, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

Siwan News: सीवान में रेल एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है.रेल एसपी ने जीआरपी थाना से कैदी फरार मामले में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है.

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News:
सीवान में रेल एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. रेल एसपी ने जीआरपी थाना से कैदी फरार मामले में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है. जानकारी अनुसार जीआरपी थाना सीवान से शराब तस्कर के फरार होने के मामले में रेल पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

ड्यूटी में तैनात सिपाही निलंबित

रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने घटना के लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए सिपाही धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.साथ ही पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

क्या है पूरा मामला

रेल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना को गंभीरता से लिया गया है. मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जा रही है. उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

फरार तस्कर की तलाश में पुलिस

पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.आरोपित के घर समेत उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है तथा तकनीकी माध्यमों से भी उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है.गौरतलब है कि मैरवा रेलवे स्टेशन से 5.25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

शौचालय के बहाने फरार हुआ कैदी

तस्कर बुधवार 10 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे शौचालय जाने के दौरान सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर जीआरपी थाना से फरार हो गया था.घटना के बाद रेल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. अब सिपाही के निलंबन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि विभाग इस मामले में किसी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.

Also Read: सीवान के गुठनी में खुलेगा डिग्री कॉलेज? जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से की बड़ी अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >