सरकारी स्कूल के पास शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

Siwan News : बंगरा में शराब तस्करी पर पुलिस का एक्शन, आरोपी हिरासत में

दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : थाना क्षेत्र के बंगरा से पुलिस से गुप्त सूचना के आधार पर 16 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने शराब बरामदगी मामले की अगले ही दिन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पुअनि सूर्य कुमार ने अपने दिए बयान में कहा था कि ढोलकिया पुल के पास गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बंगरा सरकारी स्कूल के समीप शराब के साथ तस्करी के लिए एक युवक खड़ा था. सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई.

मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार यादव गिरफ्तार

जिसके बाद मौका का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल रहा. वहीं झाड़ी से 16 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इस मामले में आरोपी बिटु कुमार यादव पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी कर रही थी. जिसको बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read : शहजाद को पीट-पीटकर मारनेवाले 5 अरेस्ट; तड़पता छोड़नेवाला दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त होंगे, थानेदार पर शोकॉज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >