सीवान: योगीडीह गांव के पास गंडक नदी में मिला युवक का शव

Siwan News : नदी से शव बरामद मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की

Siwan News (चंद्र प्रकाश दुबे) : गुठनी थाना क्षेत्र के योगीडीह गांव स्थित मिश्र घाट के नजदीक गंडक नदी से युवक का उपलता हुआ शव बरामद किया गया. जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने आसपास के लोगों को शव मिलने की सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणो ने शव का शिनाख्त करने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन उनको कोई सफलता नही मिल पाई. ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया.

मामले में पुलिस ने शुरू की छानबीन

उन्होंने शव से खून आने और शरीर पर चोट के निशान होने की पुष्टि किया. ग्रामीणो ने पुलिस को बताया कि शव को देखने से लगता है कि नदी के बहाव में वह दस से पंद्रह घण्टों के बीच रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एएसआई रंजीत कुमार, एसआई निरंजन कुमार, एसआई संतोष कुमार और पीटीसी राजीव कुमार ने मौके पर पहुँचकर छानबीन शुरू कर दिया. और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि तमाम कोशिशों के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस ने चौकीदार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है.

Also Read : लालू यादव के पैतृक गांव में सरकार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, राजनीतिक द्वेष के आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >