गायघाट और उसरी खुर्द पंचायत भवन में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं

Siwan News : सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

Siwan News (उमा शंकर) : प्रखंड के गायघाट एवं उसरी खुर्द पंचायत में मंगलवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. गायघाट पंचायत भवन तथा उसरी खुर्द पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार सिंह ने किया. शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई.शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. प्राप्त जानकारी के अनुसार गायघाट पंचायत में कुल 71 तथा उसरी खुर्द पंचायत में 31 मामले दर्ज किए गए.

हसनपुरा नगर पंचायत में 32 आवेदन प्राप्त, 25 मामलों का निष्पादन

जहां अधिकतर मामलों की सुनवाई कर उनका ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, कुछ मामलों को अगला शिविर में निष्पादन करने का आश्वासन दिया. सहयोग शिविर में अधिकांश मामले सरकारी योजनाओं के लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि संबंधी समस्याओं, आवास योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े थे. दूसरी तरफ नगर पंचायत हसनपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने नेतृत्व नपं के मलाहीडीह स्थित सामुदायिक भवन में सहयोग शिविर आयोजित की गयी. जहां नपं के वार्ड 10,18 व 19 से विभिन्न मामलों का 32 आवेदन प्राप्त हुए, जहां 25 मामले का निष्पादन किया गया.

शिविर में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

वहीं डीआरडीए निदेशक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके पंचायत स्तर पर ही हो, ताकि उन्हें कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों को काफी राहत मिली तथा उन्होंने इस पहल की सराहना की. मौके पर सीओ उदयन कुमार सिंह, एमओ अरुण कुमार, बीएओ आदित्य प्रताप पांडे,बिजली जेई सतीश कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, राजस्व कर्मचारी,पंचायत सेवक, आवास सहायक,पीआरएस व मुखिया प्रतिनिधि मोहमद युसूफ, सुमन कुमार,सहित कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान: नौतन पुलिस ने पिकअप से 760 लीटर शराब किया जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >