शाहपुर में मजदूरों की हुंकार, शोषण के खिलाफ एकजुट हुए श्रमिक, AICCTU की पंचायत कमेटी गठित

Siwan News: सीवान जिले के रघुनाथपुर संठी पंचायत स्थित शाहपुर गांव में मजदूरों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें खेतिहर मजदूर, मनरेगा श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Siwan News: (अरविंद कुमार सिंह ) सीवान जिले के रघुनाथपुर संठी पंचायत स्थित शाहपुर गांव में मजदूरों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें खेतिहर मजदूर, मनरेगा श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बैठक में मजदूरों के शोषण और उनके अधिकारों को लेकर जोरदार चर्चा हुई.

मजदूरों के शोषण पर उठी आवाज

बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड नथुन पटेल और संचालन कॉमरेड मिथिलेश कुमार ने किया. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था में मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है. उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही है और काम के घंटे भी तय नहीं हैं.

सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप

बैठक में नेताओं ने कहा कि मजदूरों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है. बिचौलियों के कारण गरीब श्रमिकों को योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है. मजदूरों को जागरूक करते हुए नेताओं ने संगठित होने पर जोर दिया.

AICCTU की पंचायत कमेटी का हुआ गठन

चर्चा के बाद उपस्थित मजदूरों ने एकजुट होकर संघर्ष का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया. इसी क्रम में संठी पंचायत में अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद (AICCTU) की पंचायत कमेटी का गठन किया गया.

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में राजु कुमार प्रसाद को पंचायत अध्यक्ष, धीरज कुमार को पंचायत सचिव और नीतेश कुमार को पंचायत सह सचिव चुना गया. बैठक में मौजूद मजदूरों ने तालियों के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया.

200 दिन काम और 600 रुपये मजदूरी की मांग

नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्ष राजु कुमार प्रसाद ने कहा कि कमेटी गांव-गांव जाकर मजदूरों को संगठित करेगी. साथ ही मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा.

नारों के साथ बैठक का समापन

बैठक का समापन “मजदूर एकता जिंदाबाद” और “दुनिया के मजदूरों एक हो” जैसे नारों के साथ हुआ. मजदूरों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया.

Also Read: ‘अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति’, सीवान में फरार आरोपित के घर कुर्की जब्ती, दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले गई पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >