Siwan News : दरौंदा में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा-बाइक टक्कर में एक की मौत

Siwan News : स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, एक युवक की मौत

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : बड़ी खबर सीवान से जहा ई रिक्शा और बाइक मर टक्कर हुई है. इस टक्कर में एक युवक की मौत हों गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है.दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गाँव के समीप की घटना है. इ-रिक्शा और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है वही दो लोग गभीर रूप से घायल है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को महाराजगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. इस हादसे में शंकर महतो की मौत हुई है वही दो लोग घायल है. घटना की जानकारी मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. शव को अपने कब्जे में लेकर सपोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

Also Read : Gopalganj News : थावे मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >