सीवान: प्रतिवाद मार्च निकालकर हत्या मामले में कार्रवाई की मांग

Siwan News : बड़हरिया थाना चौक सभा में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय शहजाद अली की मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में भाकपा माले ने बुधवार को जोरदार प्रतिवाद प्रदर्शन किया. भाकपा माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा और विकास यादव के नेतृत्व में बड़हरिया बाजार से निकाला गया प्रतिवाद मार्च थाना चौक पर सभा में बदल गया. सभा का संचालन रमाशंकर चौरसिया ने किया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा व अमरनाथ यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से जातीय व सांप्रदायिक नफरत की राजनीति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है.

हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी नफरत की वजह से देशभर में मोब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं. बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद प्रशासन और भाजपाई गुंडे “जजमेंट” देने लगे हैं. नेताओं ने कहा कि बड़े लोगों की घटना होने पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन गरीबों के साथ अन्याय होने पर लीपापोती कर अपराधियों को संरक्षण देता है. उन्होंने शहजाद अली हत्याकांड की निंदा करते हुए मांग की कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए.

प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

सभा को भाकपा माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, राज कमिटी सदस्य विकास यादव, महिला नेता कुंती यादव, मजदूर यूनियन राज्य सचिव अमित कुमार समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. मौके पर गुड्डू मिश्रा, महेश पटेल, मुन्ना यादव, अनीश कुशवाहा, प्रिंस पासवान, गयासुद्दीन, विजय राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : सारण: उपमुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर का किया उद्घाटन, जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >