Siwan News : (अरविंद कुमार सिंह): हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी खुदाईवाड़ी मोड़ के पास तिवारी मेडिकल स्टोर के सामने सड़क पर पिस्टल को लेकर आपस में छीना-झपटी कर रहे थे. इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलितस ने दोनों को देशी पिस्टल, एक कारतूस और मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिवान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हुसैनगंज थाना को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति खुदाईवाड़ी मोड़ के पास पिस्टल के लिए आपस में झगड़ रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पु.नि. मोहन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से देशी पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद की गई.
दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिश कुमार यादव, पिता स्व. मनोज यादव, निवासी रगड़ टोला पूर्वी हरिहांस और आशीष पांडेय, पिता संतोष पांडेय, निवासी हसनपुरा, थाना हुसैनगंज, जिला सिवान के रूप में हुई है. हुसैनगंज थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26/35 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.
Also Read: Siwan News: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल स्मैक तस्कर गिरफ्तार
