हसनपुरा के शेखपुरवा में श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, 1100 कन्याओं ने निकली भव्य कलशयात्रा

Siwan News: सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड स्थित शेखपुरवा में सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 1100 कन्याओं की भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक झांकियों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

Siwan News (हसनपुरा से उमा शंकर की रिपोर्ट): सीावन जिले के हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत अंतर्गत शेखपुरवा स्थित मां सिद्धेश्वरी हनुमंत मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य मंगल कलशयात्रा के साथ हुआ. धार्मिक आस्था और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन में 1100 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाएं कलशयात्रा में शामिल हुई.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई जलभरी

कलशयात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ यज्ञ स्थल से महुअल महाल के रास्ते पकड़ी बाजार होते हुए डीबी हाई स्कूल स्थित पवित्र जलाशय के समीप पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित लक्ष्मीनिधि मिश्रा एवं उनके सहयोगी आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया.

जयघोष से शिवमय हो उठा पूरा क्षेत्र

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘हर-हर महादेव’, ‘जय शिव शंकर’ एवं ‘जय श्रीराम’ के जयघोष लगाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा. विभिन्न रथों पर देवी देवताओं के वेश में श्रद्धालु विराजमान रहे. वहीं कानपुर से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं के वेश में झांकियां प्रस्तुत की गयी. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह शुद्ध पेयजल और शीतल जल की व्यवस्था की गई थी.

सात जून तक चलेगा श्री रुद्र महायज्ञ

आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ आगामी 7 जून तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन संध्या 7 बजे से मध्यरात्रि तक श्रीधाम वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका अर्चनामणि पराशर श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत एवं शिवमहिमा की अमृतमयी कथा सुनाएंगी. वहीं कानपुर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति भी की जाएगी. महायज्ञ के मुख्य यजमान सतेंद्र सिंह, गौतम ठाकुर, रामनारायण सिंह, भोलू सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी थीं. आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बना दिया.

Also Read: बड़हरिया के 60 स्कूलों में शुरू हुआ समर कैंप, अब खेल खेल में सीखेंगे बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >