Siwan News : पूर्व मुखिया के निधन पर व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

Siwan News : समाजसेवी अजीत प्रसाद के निधन पर देवरिया ठहरा, दुकानों पर लगा ताला

Siwan News (अफजल अनवर) : महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं चर्चित समाजसेवी अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू का सोमवार कि देर रात अचानक निधन हो गया.उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.मिलानसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे.इधर पूर्व मुखिया के निधन पर देवरिया बाजार के सभी व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं.बताया जा रहा है कि आजादी बाबू अपने ससुराल नगरी बसंतपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. समारोह के दौरान खाना खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य गैस या एसिडिटी की समस्या समझा, लेकिन देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई.

आजादी बाबू के निधन पर देवरिया बाजार बंद, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

परिजनों और मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई.उनके आकस्मिक निधन की खबर जैसे ही देवरिया पंचायत और आसपास के इलाकों में पहुंची, लोगों के बीच मायूसी छा गई.बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचने लगे.हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी अब आजादी बाबू जैसा मिलनसार इंसान अब नहीं मिलेगा.बताते चले कि राजनीतिक रूप से भी अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू काफी सक्रिय रहे थे. वर्ष 2020 में उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के टिकट पर महाराजगंज 112 विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था.चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे.उनके निधन से पंचायत राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी बड़ी क्षति मानी जा रही है.क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

सुबह से बंद रहा बाजार

देवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत प्रसाद उर्फ ‘आजादी बाबू’ के निधन पर मंगलवार सुबह से शहर की सभी दुकानें बंद रहीं. स्थानीय दुकानदारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read : Siwan News : कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर डीएम ने दिखाई सख्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >