सीवान के मोहित कुमार ने जेईई एडवांस में लहराया परचम, 5859वीं रैंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Siwan News: सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के उजाय गांव निवासी मोहित कुमार ने जेईई एडवांस (JEE Advanced) परीक्षा में 5859वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई है. मोहित के पिता सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और दादा रिटायर्ड एसआई हैं. मोहित ने दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई और जेईई की तैयारी पूरी की थी. उनकी इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और ग्रामीण सहित रिश्तेदार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता): सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के उजाय गांव में उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि उनके क्षेत्र के होनहार छात्र मोहित कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में सफलता हासिल कर ली है. मोहित कुमार ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 5859वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी इस बड़ी कामयाबी से न केवल उनका परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है.

पिता सीआरपीएफ में हैं तैनात

मोहित कुमार एक ऐसे परिवार से आते हैं जो देश सेवा से जुड़ा रहा है. उनके पिता तारकेश्वर प्रसाद सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में देश की सुरक्षा में तैनात हैं. वहीं, मोहित की मां ब्यूटी कुमारी एक कुशल गृहिणी हैं. मोहित के दादा श्रीभगवान सिंह पुलिस विभाग से बतौर सब-इंस्पेक्टर (SI) सेवानिवृत्त हो चुके हैं. परिवार में देशभक्ति और अनुशासन के माहौल के बीच पले-बढ़े मोहित ने अपनी इस सफलता से परिवार का नाम और ऊंचा कर दिया है.

दिल्ली में रहकर की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी

मोहित कुमार की शुरुआती और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा दिल्ली में ही पूरी हुई है. उन्होंने दिल्ली में रहते हुए ही अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने पूरे समर्पण के साथ जेईई (JEE) परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम आज सबके सामने बेहतरीन रैंक के रूप में आया है.

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता

जेईई एडवांस का परिणाम घोषित होने और मोहित की अच्छी रैंक आने के बाद से ही उनके परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है. इस बड़ी सफलता पर मोहित के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. उजाय गांव के स्थानीय निवासी, रिश्तेदार, मित्र और उनके शिक्षक लगातार फोन पर और घर पहुंचकर मोहित व उनके माता-पिता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Siwan News: सीवान में बहन के घर से लौट रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >