सीवान में 11 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग पर चौथे दिन भी धरने पर डटीं आशा कार्यकर्ता

Siwan News : सीवान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. दरौंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन में आशा संघ की जिला अध्यक्ष मालती राम ने सरकार से 11 महीने का बकाया मानदेय अविलंब भुगतान करने की मांग की.

Siwan News : (रवींद्र कुमार गुप्ता) सीवान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. दरौंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन में आशा संघ की जिला अध्यक्ष मालती राम ने सरकार से 11 महीने का बकाया मानदेय अविलंब भुगतान करने की मांग की.

‘मानदेय नहीं मिलने से आशा कार्यकर्ता परेशान’

धरने को संबोधित करते हुए मालती राम ने आरोप लगाया कि राज्य की आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, रसोइया सहित कई कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं और लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है.

पीएचसी में तालाबंदी की दी चेतावनी

आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा संघ पीएचसी में तालाबंदी करेगा. उन्होंने सरकार से हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच नियमित मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की.

ये हैं प्रमुख मांगें

  • 11 महीने का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए.
  • हर महीने समय पर मानदेय दिया जाए.
  • आशा कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए.
  • न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए.

धरना-प्रदर्शन में सुनीला देवी, कांती देवी, मालती देवी, रामवती, सोहिल देवी, बिंदा देवी, सुमन देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

Also Read : बक्सर: शिव मंदिर स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ संपन्न, शिव विवाह कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >