बड़हरिया (सीवान) से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News : बुधवार की शाम को थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे के नेतृत्व में मृतक शहजाद अली के परिजनों से मिला.उन्होंने शहजाद अली को पीट-पीटकर मार डालने को अमानवीय और नृशंस बताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की.
साथ ही,पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए मुआवजा देने की मांग की. इस मौके पर सीवान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, किसान प्रकोष्ठ के महसचिव अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे,प्रखंड अध्यक्ष बच्चा सिंह, शमीम अहमद खान, रमेश उपाध्याय, जवाहर राम, विश्वनाथ यादव,जयराम पर्वत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे.
Also Read : लालगंज में नदी में डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव मिला, गांव में मातम
