रसूलपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को दी गई उर्वरक उपयोग की जानकारी

Siwan News : पंचायत स्तर पर खेत बचाओ अभियान, किसानों को डिजिटल कृषि से जोड़ा गया

बड़हरिया (सीवान) से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News : प्रखंड की रसूलपुर पंचायत के रसूलपुर गांव में बुधवार को सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह , कृषि समन्वयक नौशाद अहमद और किसान सलाहकार नंदलाल प्रसाद की उपस्थिति में खेत बचाओ अभियान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को संतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग करने की जानकारी दी गई. एटीएम सतीश सिंह ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी खराब हो जा रही है.

सूक्ष्म जीवों के संरक्षण और मिट्टी की सेहत पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

साथ ही, मृदा के मददगार सूक्ष्म जीव खत्म हो जा रहे हैं और मृदा की संरचना भी बिगड़ जा रही है.इससे वातावरण और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.ऐसे में किसानों को जैविक खेती ही करनी चाहिए. इस मौके पर किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री, इकेवाइसी , मिट्टी नमूना संग्रह, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषक हित समूह, बीज वितरण, सहित उद्यान विभाग की योजना को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बिहार कृषि ऐप से 54 किसान को जोड़ा गया.उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान का यह प्रशिक्षण एक जून से 30 जून तक सभी पंचायतों में आयोजित होगा.गुरुवार को पकड़ी पंचायत में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Also Read : शहजाद को पीट-पीटकर मारनेवाले 5 अरेस्ट; तड़पता छोड़नेवाला दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त होंगे, थानेदार पर शोकॉज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >