मां सिद्धेश्वरी हनुमंत मंदिर में आयोजित कथा प्रवचन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने सुना प्रेरणादायी प्रवचन

Siwan News : श्री रुद्र महायज्ञ में कथा और झांकियों से भक्तिमय माहौल

Siwan News (उमा शंकर) : प्रखंड के पकड़ी पंचायत अंतर्गत शेखपुरवा स्थित मां सिद्धेश्वरी हनुमंत मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के तहत सोमवार की रात भव्य कथा प्रवचन का आयोजन किया गया. जहां श्रीधाम वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका अर्चनामणि पराशर ने अपने प्रवचन में सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक मनुष्य के जीवन में सत्संग नहीं होगा, तब तक वह जीवन के वास्तविक उद्देश्य और उसके मूल तत्व को नहीं समझ सकता. उन्होंने कहा कि मानवता, प्रेम, करुणा और सदाचार जैसे गुणों को विकसित करने के लिए भगवान के चरित्रों का श्रवण और उन्हें जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है.

श्री रुद्र महायज्ञ में शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

उन्होंने कहा कि भगवान की कथा में ऐसी दिव्य शक्ति है, जो मनुष्य को जीने की सही कला सिखाती है और उसे धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सत्संग के प्रभाव से भगवान श्रीराम क्षत्रिय कुल में जन्म लेकर भी भगवान कहलाए, जबकि सत्संग के अभाव में रावण ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बावजूद निशाचर के रूप में प्रसिद्ध हुआ. कथा के दौरान कानपुर से आए कलाकारों ने शिव- पार्वती, राधा-कृष्ण एवं वीर हनुमान की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया.

Also Read : तरैया में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे विधायक और अधिकारी, समस्याओं का हुआ समाधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >