राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अब्दुल रिजवान को सौंपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Siwan News : जिलाध्यक्ष बनने के बाद अब्दुल रिजवान ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को शहर के श्रीनगर मुहल्ला में आयोजित की गई. बैठक के दौरान संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी करते हुए अब्दुल रिजवान को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया. निर्वाचन की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपकर बधाई दी.चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस दौरान प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक ब्रजेंद्र पप्पू एवं महाताब खान तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी हरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र अब्दुल रिजवान द्वारा दाखिल किया गया था.

संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर दिया जोर

किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने के कारण उन्हें निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया.निर्वाचित होने के बाद अब्दुल रिजवान ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उनकी प्राथमिकता पार्टी संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करना होगी.साथ ही पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा.उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है.

कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी और अवसर

सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा, ताकि पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.बैठक में निर्वतमान प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कुशवाहा, हेमंत सिंह कुशवाहा, हाजी अख्तर अली, सैयद असगर अली, अभिषेक रंजन, चंदन कुमार सिंह, मंजित कुमार सिंह, उदय कुमार, कुमार राजीव रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान: प्रतिवाद मार्च निकालकर हत्या मामले में कार्रवाई की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >