सीवान में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, 27 हजार से अधिक सिलेंडर मौजूद : डीएम

Siwan News: सीवान के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

Siwan News: (मनीष गिरी की रिपोर्ट) सीवान के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। 13 मई तक जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल 27 हजार 738 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

विभिन्न कंपनियों के पास उपलब्ध हैं हजारों सिलेंडर

डीएम के अनुसार जिले में इंडेन गैस के कुल 30 वितरकों के पास 18 हजार 115 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं भारत गैस के 10 वितरकों के पास 5 हजार 941 सिलेंडर तथा हिंदुस्तान गैस के आठ वितरकों के पास 3 हजार 682 सिलेंडर मौजूद हैं। इस प्रकार जिले की कुल 48 गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध है।

लगातार हो रही गैस की आपूर्ति

प्रशासन ने बताया कि सभी गैस कंपनियों द्वारा एजेंसियों में प्रतिदिन गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे जिले में नियमित रूप से जारी है। गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच और अनुश्रवण भी किया जा रहा है।

अधिक कीमत वसूलने वालों पर कार्रवाई

जिला प्रशासन द्वारा सरकार की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रहे हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नियम उल्लंघन करने वालों से स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है।

जांच और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था

सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षक गैस वितरकों की लगातार जांच कर रहे हैं। अनुमंडल कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं तथा धावा दल का गठन भी किया गया है। जरूरत पड़ने पर गैस गोदामों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद समय पर घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि सीवान सदर अनुमंडल में 98 पिकअप वाहन और 44 ठेलों के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है, जबकि महाराजगंज अनुमंडल में 22 पिकअप वाहनों से सिलेंडर वितरण हो रहा है।

अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन की ओर से गैस एजेंसियों और गोदामों की लगातार जांच की जा रही है। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी एजेंसी द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया गया या अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: सीवान में रेलवे ट्रैक पर नग्न शव मिलने से सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >