विदेश से सीवान लौटे इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

Siwan Murder Case: सीवान के लकड़ी गांव में विदेश से लौटे युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला. शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

सीवान से अमरनाथ पांडेय की रिपोर्ट
Siwan Murder Case:
सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में विदेश से लौटे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विदेश से घर लौटा था युवक

मृतक की पहचान लकड़ी गांव निवासी जैनुद्दीन के पुत्र कमरे आलम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले ही विदेश से घर लौटा था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार और गांव के लोग स्तब्ध हैं.

रात में फोन आने के बाद घर से निकला था युवक

परिजनों के अनुसार गुरुवार रात कमरे आलम के मोबाइल पर एक फोन आया था. फोन आने के बाद वह बाइक लेकर घर से बाहर निकल गया. कुछ समय बाद उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर गांव में ही संदिग्ध अवस्था में मिला.

शरीर पर मिले गहरे जख्म, हत्या की आशंका

शव मिलने के बाद परिजनों ने देखा कि मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान हैं. इसी आधार पर परिवार के लोग पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं. हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

कमरे आलम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है. घटना की गंभीरता को देखते हुए लकड़ी नबीगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है.

Also Read: 11 महीने से नहीं मिला मानदेय, सीवान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ता, ओपीडी सेवा ठप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >